जामताड़ा, अगस्त 1 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से प्राप्त सूचना एवं निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम के क्रम में आगामी 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत वैसे नये मतदताओं, जिनकी उम्र 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही हो या वैसे पात्र नागरिक जिनका किसी कारण से इस प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं है, वे विहित घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म 6 भर सकते हैं। ताकि नियमानुसार उनके नाम को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में शामिल किया जा सके। यह भी पढ़ें- पांच को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशनमतदाता फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया डीसी ने बताया कि नये फॉर्म 6 जमा करने हेतु 05 अगस्त 2026 से 04 सितम्बर 202...