जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: जामताड़ा प्रखंड के बरजोरा और उदलबनी पंचायत के करीब 40 गरीब परिवारों पर अचानक बैंक के फर्जी लोन का मामला सामने आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने कभी कोई ऋण लिया ही नहीं, उन्हें अब बैंक की ओर से 40 हजार से 60 हजार रुपए तक के लोन की वसूली का नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर राशि जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इससे पीड़ित परिवारों में भय और रोष व्याप्त हैं। सोमवार को जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया के मिहिजाम शाखा पहुंचे और बैंक प्रबंधन से मिले। बैंक परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद उ...