जामताड़ा, सितम्बर 26 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन की ओर से 27 सितंबर को जामताड़ा नगर पंचायत स्थित राजबाड़ी इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के करीब 15 विद्यालयों एवं क्लबों की 200 से अधिक बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर से प्रतियोगिता की तैयारी उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी। उन्होंने बताया कि वुशु को खेलो इंडि...