जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व संग्रहण, अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को ड्राई डे के सख्ती से अनुपालन समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शराब, भांग तथा एफएल-16/17 की दुकानें 15 अगस्त को रहेंगी बंदअवैध शराब से संबंधित कार्रवाई बैठक में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जुलाई 2026 में अवैध शराब से संबंधित 22 अभियोग दर्ज किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 94 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। जुलाई में 151 लीटर अवैध चुलाई शराब, 2700 किलो जावा महुआ, 7.035 लीटर अवैध विदेशी शराब और 27.250 लीटर बीयर जब्त की गई। व...