जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि।फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश कमिटी की राज्यस्तरीय बैठक 03 अक्टूबर को रांची के अशोकनगर कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण के हॉल में होगी। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें राज्य के सभी 24 जिलों के जिला व प्रखंड स्तर के राशन डीलरों के अलावा पीडीएस से जुड़ी महिला सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य शामिल होंगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संयुक्त बयान जारी बताया कि बैठक में राज्य के वित्त एवं वाणिज्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में राशन डीलरों एवं पीडीएस से जुड़ी महिला सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में पिछले 12 महीनों से लंबित कमीश...