जामताड़ा, जुलाई 19 -- Jamtara News: जिले में कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी पूरी तरह एमओ के जिम्मे है। लेकिन जुलाई महीने में अब तक उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि जिले का कोई भी प्रखंड 75 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू सका है। दूसरी ओर, जिला आपूर्ति कार्यालय ने 75 प्रतिशत से कम ई-केवाईसी करने वाले 157 पीडीएस डीलरों को चिह्नित कर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पीवीटीजी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी नहीं करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (मार्केटिंग ऑफिसर) को भी चिह्नित किया गया है।

ई-केवाईसी की स्थिति ई-केवाईसी में करमाटांड़ सबसे आगे,फतेहपुर सबसे पीछे : पीवीटीजी लाभुकों के ई-केवाईसी की रफ्तार विभागीय दावों से मेल नहीं खा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करमाटांड़ 71.71 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। ल...