जामताड़ा, सितम्बर 21 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव के समीप सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी समसाद अंसारी (17) और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी जाहीद अंसारी (15) बाइक से रामपुर से बिराजपुर जा रहे थे। इसी दौरान लोहारंगी गांव के समीप स्टेट हाईवे पर उनकी बाइक हाइवा की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। स्थ...