Jamtara News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: लोक पर्व करमा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हर्षोल्लास के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर मंगलवार को करम एकादसी के दिन नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के युवतियां दिन भर उपवास रखकर करमा डाली के पास करमडाल गाड़ कर पूआ पकवान का भोग लगाकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। तथा रात भर जाग कर करमा गीत गाते हुए पारंपरिक नृत्य कर अहले सुबह बुधवार को नदी एवं तालाबों में जवा डाली का विसर्जन किया। बता दें कि इस पर्व की शुरुआत प्रखंड क्षेत्र में युवतियों द्वारा तीज त्यौहार के दुसरे दिन गणेश चतुर्थी के दिन नदी एवं तालाबों में पवित्र स्नान कर डाली में बालू भर उसमें पुरे नियम पुर्वक मूंग, अरहर, मकई, धान, गेंहू, चना, कुरथी, घंघरा, सीम आदि 9 प्रकार के जवा बीज डाल कर किया गया। यह भी पढ़ें- Latehar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.