जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: सदर अस्पताल परिसर स्थित युवा मैत्री केंद्र की ओर से कल्याण गुरुकुल की किशोरियों के लिए आउटरिच शेसन के तहत जागरूकता व परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में केंद्र की काउंसलर अनु ने उपस्थित छात्राओं व किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, स्वच्छता और सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए हर चीज में संतुलन आवश्यक है चाहे खान-पान की बात हो मिस्ट्रोल हाइजीन की बात हो या फिर सोशल मीडिया के उपयोग की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किशोरियों के अधिकार, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरुकता कार्यक्रमसोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जाने अनजाने में की गई एक भी गलती भारी मुसीबत खड़...