जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ कमलेश कुमार दास ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में झंडोत्तोलन की समय-सारणी तय की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 8:30 बजे सबसे पहले झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 8:45 बजे, प्रखंड पशुपालन कार्यालय में 8:50, बीआरपी कार्यालय में 8:55, पंचायत भवन में 9 बजे, एल्डर्स क्लब में 9:05, राजस्व ग्राम प्रधान कार्यालय में 9:10, राजकीयकृत उच्च विद्यालय में 9:20, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:30 और नारायणपुर थाना में 9:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: झंडोत्तोलन का समय निर्धारण को लेकर पदाधिक...