Jamtara News: स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगेगा नंबर,शिकायत मिलते ही होगी मरम्मत
जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को अध्यक्ष आशा गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। यह नगर पंचायत का दूसरा जनता दरबार था। अध्यक्ष ने प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। जनता दरबार में नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर 10 फरियादी पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इनमें दो मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि शेष आठ मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर नगर पंचायत के पदाधिकारी, कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.