जामताड़ा, अगस्त 10 -- Jamtara News: नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र से रविवार को दर्जनों कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सुल्तानगंज रवाना होने से पूर्व कांवरियों के जत्था ने सर्वप्रथम स्थानीय दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद हर हर महादेव, बोलबम, जय बाबा वैद्यनाथ, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है जैसे जयकारे लगाया। इसके पश्चात कांवरियों का जत्था वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया। जहां पहुंचने के बाद वहां उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर कांवर लेकर पदयात्रा करते हुए 105 किलो मीटर की दूरी तय कर देवघर पहुंचेंगे और बैद्यनाथ धाम में द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण करने के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंच कर वहां जलार्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- सिसई से 11 कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना इसके पश्चात पुनः ...