Jamtara News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के गेड़िया स्थित आरके उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगन्नाथ मंडल ने की। शिविर में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम और पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने बच्चों को यौन शोषण, दुर्व्यवहार और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साथ ही इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.