जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस ने शनिवार देर रात शहर के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: यातायात डीएसपी ने गश्ती दल का लिया जायजाजांच अभियान का उद्देश्य एसपी शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ शहर के कई होटलों का औचक निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटल संचालकों द्वारा रखे जाने वाले आगंतुक पंजी की गहन जांच की। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों की पहचान, उनके दस्तावेजों की उपलब्धता तथा रजिस्टर में दर्ज विवरण का मिलान किया गया। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आगंतिक का पूरा विवरण पहचान पत्र के साथ अनिवार्य रूप से दर्ज ...