जामताड़ा, अगस्त 22 -- Jamtara News: जामताड़ा। जामताड़ा-विद्यासागर रेलखंड पर सीताकाटा और पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। करीब 131 करोड़ रुपये की लागत वाली दोनों योजनाएं जमीन संबंधी विवाद के कारण अटकी हुई हैं। वर्ष 2023 में दोनों आरओबी को मंजूरी मिली थी। सीताकाटा आरओबी के लिए करीब 51.26 करोड़ और पिंडारी आरओबी के लिए 78.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। पिंडारी में निर्माण कार्य शुरू भी हुआ था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की ओर से निर्माण स्थल में बदलाव की मांग को लेकर आवेदन दिए जाने के बाद काम रोक दिया गया। इसके बाद जमीन अधिग्रहण का मामला सामने आने से सीताकाटा में भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 13 नंबर गुमटी पर आरओबी को डीपीआर बनाने की कवायद तेज व...