जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत शनिवार को कुंडहित पंचायत के ग्राम कुंडहित स्थित सिंहवाहिनी मंदिर सह पर्यटन स्थल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुंडहित मुखिया की अगुवाई में पंचायत की जल सहियाओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान जल सहिया बेबी रानी नायक, सरला मुर्मू, रेखा किस्कू, पूर्णिमा सिंह, टुंपा पाल एवं पानमुनी मुर्मू सहित अन्य जल सहियाओं ने श्रमदान किया। सफाई अभियान के बाद सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड वॉश समन्वयक रफिक हुसैन ने किया।इसी यह भी पढ़ें- Chatra News: मां भगवती मंदिर परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान क्रम में ग्राम दुध...