जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने छह ड्रम जावा महुआ को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों को भी नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंगारपुर में यह कार्रवाई की। छापेमारी का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: तीन भट्ठी तोड़ी, जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब यह...