जामताड़ा, अगस्त 10 -- Jamtara News: सावन मास की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर में शिवभक्तों ने जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। अहले सुबह से ही श्रद्धालु करमदहा पहुंचने लगे। बराकर नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा दुखिया महादेव मंदिर में फूल-बेलपत्र चढ़ाकर जलार्पण किया और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय बाबा बैद्यनाथ और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर की घंटियों की आवाज और धूप-अगरबत्ती की खुशबू से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा दुखिया महादेव की पूजा के बाद माता पार्वती समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर माथा टेका। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का...