जामताड़ा, नवम्बर 3 -- Jamtara News: जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूको बैंक का केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। उनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पहली कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव में की। गांव की सड़क से करीब 200 मीटर पश्चिम स्थित झाड़ीनुमा स्थान से दो आ...