जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: हाई स्कूल प्रांगण में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले जिला सचिव मालती रजक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सहिया के विभिन्न मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक कोर कमेटी होना जरूरी है। इस दौरान कोर कमिटी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी और प्रखंड सचिव सुशीला देवी का चयन किया गया। बैठक में जिला सचिव मालती रजक ने कहा कि आगामी 31 अगस्त को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इतना महंगाई बढ़ने के बाद भी हमारे स्वास्थ्य सहिया का प्रोत्साहन राशि मात्र दो हजार मिलता है। हम मेहनत करते हैं। हम झारखंड सरकार से मांग करते ...