जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले के राजस्व जलकरों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को जामताड़ा अंचल के सहाना तालाब की बंदोबस्ती की गई। खुले डाक में पाकडीह गांव निवासी मुख्तार अंसारी ने सबसे अधिक 58 हजार रुपये की बोली लगाकर जलकर अपने नाम कराया। उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सहाना बांध की बंदोबस्ती दी गई है। जानकारी के अनुसार सहाना तालाब का कुल रकबा आठ एकड़ है, जबकि इसका जलक्षेत्र करीब सात एकड़ है। विभाग की ओर से इसकी वार्षिक सुरक्षित जमा राशि 80,300 रुपये निर्धारित की गई थी। हालांकि खुले डाक में मुख्तार अंसारी ने 58 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई। बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्धारित अवधि के लिए तालाब में मत्स्य पालन का अधिकार प्राप्त हुआ।

जलकरों की अल्पकालीन बंदोबस्ती जिला मत...