जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में विद्यालय के विकास की दिशा में नए कार्यालय भवन के भूमिपूजन एवं दो स्मार्ट डिजिटल कक्षाओं के उद्घाटन का समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह,प्रधानाचार्य विजय कुमार दांगी, विद्यालय के सचिव बलराम मंडल, सह सचिव चंद्रशेखर यादव एवं संरक्षक विजय वैद्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच के नए कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया।

समारोह की मुख्य बातें इसके बाद उन्होंने फीता काटकर दो स्मार्ट डिजिटल कक्षाओं का उद्घाटन किया और उनका अवलोकन किया। मौके पर पूर्व विधायक ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। स्मार्ट क्लास से विद...