Jamtara News: समेकित कृषि प्रणाली से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
जामताड़ा, नवम्बर 13 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। आत्मा (एटीएमए), जामताड़ा के तत्वावधान में कुंडहित प्रखंड के कालिकापुर एवं करंगापाड़ा गांव में समेकित कृषि प्रणाली को लेकर कृषक प्रशिक्षण सह खेत बचाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को खेती के साथ आय के अन्य स्रोत विकसित करने की जानकारी दी गई।प्रशिक्षकों ने बताया कि किसान पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन, बागवानी एवं सब्जी उत्पादन को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। समेकित कृषि प्रणाली से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और खेती की लागत भी कम की जा सकती है। किसानों को कृषि की नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेम्ब्रम, हरिदास हेंब्रम, फसल बीमा प्रखंड समन्वयक काजल रजवार सहित किसान सभापति टुड्डू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.