जामताड़ा, जुलाई 16 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल से रेफर की गई गर्भवती महिला की रास्ते में मौत हो जाने के बाद गुरुवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान सरकार बांध निवासी 22 वर्षीय रीना देवी, पति कन्हैया रवानी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रीना देवी को गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में एएनएम ने सुई और दवा बाहर से खरीदकर लाने के लिए कहा। कुछ देर बाद महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का ...