जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मालवा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के दिघारी गांव निवासी याकूब मियां (उम्र करीब 65वर्ष) साईकिल से मुढ़ी खरीदने थाना क्षेत्र के मालवा गांव स्थित मुढ़ी मील जा रहा था। इसी दौरान गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर करमदहा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार गिरीडीह जिला के भदवा गांव निवासी रियाज अंसारी ने धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहोदरा में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौत जिसमें इस सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार याकूब मियां गंभीर रूप से घायल हो गया।...