जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी मोड़ के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो ममेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद दोनों को बेहतर इलाज कराने के लिए धनबाद भेज दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शमशाद अंसारी (17वर्ष) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी जाहिद अंसारी (15वर्ष) का इलाज धनबाद में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सोमवार को दोनों एक बाइक में सवार होकर रामपुर से बिराजपुर गांव जा रहा था। यह भी पढ़ें- Jamtara News: मृतक शमशाद के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात, दिया...