जामताड़ा, नवम्बर 7 -- Jamtara News: गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार साम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिला के धनबाद हाऊसिंग कॉलोनी निवासी शंभु सिंह के पुत्र शुभम सिंह (उम्र करीब 29वर्ष) देवघर जिला के चितरा से अपने धनबाद हाऊसिंग कॉलोनी बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह के समीप विपरीत दिशा करमदहा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के दौरान वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। इस सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को नारायणपुर पुलिस ने घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए ...