Jamtara News: सड़क के बंपर से अनियंत्रित हुआ वाहन, एसआईआर ड्यूटी में जा रहे शिक्षक घायल
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: फतेहपुर,प्रतिनिधि।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में तैनात सरकारी शिक्षक महावीर मंडल गुरुवार को बनुडीह पंचायत आने के दौरान दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि सड़क पर बने बंपर के कारण उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महावीर मंडल एसआईआर कार्य के सिलसिले में बनुडीह पंचायत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंपर के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित कर्मियों एवं परिचितों ने उनका हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बंपर के आसपास उचित संकेतक लगाने की आवश्यकता जताई। ताकि वाहन चालकों को पहले से इसकी जानकारी मिल सके और इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.