जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव (डिप्रेशन) आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 27 से 30 अक्टूबर तक गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं एवं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए डीसी आलोक कुमार ने जिलेवासियों से सतर्क रहने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनियों को गंभीरता से लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने तथा लंबी यात्रा करने से बचें। यह भी पढ़ें- झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, 3 दिन लगा...