Jamtara News: शैक्षणिक सूचकांकों में सुधार लाएं, लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों से करें जवाब-तलब : डीडीसी
जामताड़ा, नवम्बर 13 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सर्व शिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, बच्चों के आधार सत्यापन और अपार आईडी जेनरेशन समेत पठन-पाठन की स्थिति की समीक्षा की गई। मौके पर डीडीसी ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने और उपस्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) को अपने स्तर से विद्यालयों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होने शैक्षणिक कार्यों में सुधार लाने और निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.