जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के तत्वावधान में रविवार को नारायणपुर प्रखंड के डोकीडीह गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएलवी मो फिरोज अंसारी एवं मो सद्दाम अंसारी ने लोगों को धारा 498ए, दहेज प्रथा की सामाजिक बुराई, लैंगिक समानता, संवैधानिक मूल्य एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरुक किया। विशेष रूप से महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा में विधिक जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को मिली मुफ़्त कानूनी सहायता...