जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में विद्यासागर क्रिकेट सीरीज का आयोजन सहजपुर खेल मैदान में किया गया। जिसमें रविवार को फाइनल मुकाबला विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी एवं बिहार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में विद्यासागर एकेडमी के द्वारा दस ओवर में 126 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया गया। जिसकी जवाबी पारी में बिहार अकादमी केवल 105 रनों पर हीं सिमट गई। इस तरह से विद्यासागर एकैडमी टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका वर्ग में भी विद्यासागर एकेडमी का सीरीज पर कब्जा रहा。

मुख्य अतिथि का बयान मुख्य अतिथि के रूप में केल्विन जॉन हेंब्रम, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार क्रिकेट कोच रणजी ट्रॉफी के कुमार मृदुल उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केल्विन जॉन हेंब्रम ने कहा कि यह...