जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, साहित्यकार और विधवा विवाह के प्रणेता पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि पर बुधवार (29 जुलाई) को करमाटांड़ स्थित नंदन कानन में श्रद्धांजलि सभा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसका आयोजन बिहार बांगाली समिति, झारखंड बांगाली समिति, विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति तथा नंदन कानन परिचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। यह जानकारी एस एन सिन्हा, रंजना सिन्हा, स्वपन चक्रवर्ती, मानस बंदोपाध्याय, डॉ डी डी भंडारी, देवाशीष मिश्रा, आशीष आचार्य, शिशिर विष्णु और आभाष चंद्र बल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दी।

कार्यक्रम का विवरण उन्होने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे नंदन कानन परिसर में स्थापित पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्प...