जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रविवार को बागड़ेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों के लाइसेंस, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए। इनमें एक वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, जबकि दो वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सड़क सुरक्षा अभियान में 92 वाहनों के ई-चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...