Jamtara News: लगातार बारिश से खेतों में लौटी रौनक, कुंडहित में धानरोपनी का कार्य तेज
जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कुंडहित प्रखंड के किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। समय पर पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धानरोपनी का कार्य अब तेजी से चल रहा है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है और पूरे उत्साह के साथ खेती-बाड़ी के कार्यों में जुट गए हैं। कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में सुबह से शाम तक खेतों में किसानों और मजदूरों की चहल-पहल देखी जा रही है। कई स्थानों पर धानरोपनी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तेजी से रोपाई जारी है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में खेतों में धानरोपनी में जुटी हुई हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहा और समय-समय पर बारिश होती र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.