जामताड़ा, अक्टूबर 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों एवं अंचल निरीक्षकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में राजस्व से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसी ने सभी अंचलों को विभिन्न दिशा निर्देश दिया। सभी लंबित म्यूटेशन, सुओ म्यूटेशन, सक्सेसेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, डिमार्केशन एवं परिशोधन से संबंधित मामलों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को केवल वैध एवं नियमानुकूल अस्वीकृति के आधार पर हीं निरस्त करें। ई रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने एवं लगान वसूली की प्रगति की सभी अंचल अधिकारी को अपने-अपने स्तर से नियमित समीक्षा एवं ...