जामताड़ा, अगस्त 20 -- Jamtara News: ​मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवा रेल फाटक के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जियाजोरी गांव निवासी उत्पल मंडल के रूप में हुई है। ​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उत्पल मंडल अपनी बाइक से जा जामताड़ा जा रहा था, तभी बेवा रेल फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

दुर्घटना की सूचना ​स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना की सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को...