जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में 26 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से बैद्यनाथपुर निवासी आशीष कुमार यादव की पत्नी बेबी देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के राजन महतो, मिथिलेश महतो, विकास महतो, गोलू महतो, गुलटन महतो एवं मुन्ना महतो को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज की, जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दो पक्षों ने एक दूसरे पर किया केस इस आवेदन के आधार पर नारायणपुर थाना कांड संख्या- 126/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बैद्यनाथपुर निवासी मुगेश्वर प्...