Jamtara News: मामा का इलाज करवाकर लौट रहे 18 वर्षीय भांजे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
जामताड़ा, सितम्बर 4 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। अपने मामा का इलाज करवाकर रांची से देवघर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक की जामताड़ा स्टेशन पर अप लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी के रूप में हुई है, जो नौवीं (9वीं) कक्षा का छात्र था।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने मामा सरयू शर्मा का इलाज करवाने के लिए रांची गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में जामताड़ा स्टेशन पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.