जामताड़ा, अक्टूबर 15 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत जामताड़ा के सफाईकर्मियों को मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।कर्मियों ने सुभाष चौक से जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक तक जगह-जगह कचरा फेंक दिया और इंदिरा चौक पर धरना देकर नाराजगी जताई।प्रदर्शन के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई और स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई। सफाईकर्मियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय लंबित है, भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बकाया मानदेय के लिए हड़ताल पर गए सफाईकर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...