जामताड़ा, अक्टूबर 31 -- Jamtara News: फतेहपुर, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के जामताड़ा जिला आगमन के क्रम में शुक्रवार को फतेहपुर मुख्य मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नाला विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मां चंचला का प्रतीक चिह्न भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस दौरान नाला विधानसभा क्षेत्र के संघर्षशील नेता विष्णु मंडल ने महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और विस्तार पर जोर दिया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य हो रहे हैं...