जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को जामताड़ा जिले के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। विधि-विधान के साथ नवपत्रिका स्थापित की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की आराधना हुई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। चाकड़ी में भव्य पंडाल, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण:प्रखंड क्षेत्र के दुलाडीह पंचायत अंतर्गत श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, चाकड़ी की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: महासप्तमी को पट खुलते हीं माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रंग-बिरंगी रोशनी से सज...