जामताड़ा, अगस्त 7 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि खर्च करने के विवाद में विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की बताई जा रही है। घायल महिला का मायका नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह रांगाबांध गांव में है। मारपीट में घायल रीना देवी (26) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया। इलाज के दौरान रीना ने बताया कि उसे मंईयां सम्मान योजना की राशि मिली थी। अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसने राशि का कुछ हिस्सा इलाज और दवा खरीदने में खर्च कर दिया। इस बात को लेकर उसके पति विकास कुमार दास, सास और ससुर नाराज हो गए और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद घायल रीना अपने मायके पक्ष के लोगों की मदद से नारायणपुर पहुंच...