जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद जामताड़ा में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। मंगलवार को बंद के दौरान शहर में जनजीवन सामान्य रहा। बाजार और दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। जबकि वाहनों का परिचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता कहीं भी बड़ी संख्या में बंद कराते नजर नहीं आए। यह बातें झामुमो जिला समिति सदस्य सह कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कही। यह भी पढ़ें- भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फेल: संजयझामुमो का आरोप उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा पर बिहार, बंगाल और छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को बुलाकर आंदोलन में शामिल कराने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ले...