Jamtara News: बेजबिंधा गांव में 65 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, बिजली संकट से मिली राहत
जामताड़ा, जुलाई 9 -- Jamtara News: फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बानरनाचा पंचायत अंतर्गत बेजबिंधा गांव में गुरुवार को 65 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया। इसके साथ ही गांव में लंबे समय से बनी बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान हो गया और ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिलने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों की सिंचाई और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। बेजबिंधा गांव में पुराना ट्रांसफार्मर के खराब रहने की समस्या विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने विद्युत विभाग को तत्काल नया 65 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.