जामताड़ा, नवम्बर 3 -- बीरगांव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला कर्मा और पंजनियां की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पंजनियां की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। झामुमो जिला कमिटी ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये का चेक एवं कप तथा उपविजेता कर्मा टीम को 20 हजार रुपये का चेक और कप देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल व केंद्रीय समिति के वासुदेव मरांडी शामिल हुए। सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर...