जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित स्थित बीआरसी भवन सभागार में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में चर्चा के मुद्दे बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय एवं संकुल स्तर पर पौधारोपण कर उसकी जानकारी लिंक करने, संबंधित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा, यू-डायस प्लस में छात्र, शिक्षक एवं विद्यालय प्रोफाइल को अद्यतन करने तथा एसएचवीआर का निरीक्षण एवं अंतिम रूप से जमा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बच्चों के पोषण एवं विकास से संबंधित गतिविधियों, व...