जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: जिला में हुई झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ नगर पंचायत के दावों की पोल खोलकर रख दी है, वहीं दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों और किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद जिला मुख्यालय समेत कई प्रमुख इलाकों की सूरत बिगड़ गई। शहर के मुख्य बाजार, गांधी मैदान व न्यूटाउन की ओर जानेवाली सड़क सहित कई मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह कीचड़मय और जलमग्न हो गईं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांधी मैदान की ओर जानेवाली सड़क में अस्थायी सब्जी मंडी है, जिससे वहां की स्थिति और नारकीय हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश में हीं सड़क की स्थिति खराब हो जाती है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: मानसून की बारिश से ध...