जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह क्रशर के समीप गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों की पहचान नुर्गी-नयाडीह गांव निवासी राजेश किस्कू की पत्नी मिलोनी सोरेन (35) और उनके तीन वर्षीय पुत्र रवि किस्कू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिलोनी सोरेन अपने पुत्र के साथ नारायणपुर थाना क्षेत्र के बड़ा बेवा साप्ताहिक हाट गई थीं। हाट से साग-सब्जी व अन्य सामान खरीदकर दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नयाडीह क्रेशर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jamtara News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल, रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स...