जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वाधान में रविवार को कुंडहित प्रखंड के बल्दाटांड़ गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर कानूनी प्रावधानों एवं इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने में सामूहिक भागीदारी की अपील की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: विधिक जागरूकता शि...